Bhopal: देर से ऑफिस पहुंचने वालों की अब खैर नही, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

0
15
bhopal-office-timing

Bhopal: कोरोना काल में प्रदेश में पांच दिवस कार्यालय लगाने की व्यवस्था के साथ कार्यालयीन समय में जो परिवर्तन किया गया था, उसका पालन नहीं हो रहा है। अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। जिसको देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सभी विभागों को कार्यालयीन समयावधि का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

समय से ऑफिस पहुंचने के दिए निर्देश

गौरतलब है कि, अप्रैल 2021 से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है, लेकिन सुबह 10 बजे अधिकतर कार्यालयों में कर्मचारी व अधिकारी नहीं आते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो कार्यालयीन समयावधि का पालन कराएं।

कोरोना काल के बाद सरकार ने केंद्र की तरह ही प्रदेश में पांच दिन कार्यालय लगाने की व्यवस्था प्रारंभ की। पहले दूसरे और तीसरी शनिवार को अवकाश रहता था। इसमें परिवर्तन कर शनिवार को भी अवकाश रखा गया। इसके स्थान पर कार्यालयीन समय अवधि में परिवर्तन किया गया। सुबह 10 बजे से कार्यालय प्रारंभ होने और शाम साढ़े छह बजे की जगह छह बजे बंद करने की व्यवस्था बनाई गई।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: भोपाल समेत प्रदेश के इन 6 जिलों में आज बारिश की संभावना

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, प्राय: यह देखने में आ रहा है कि कार्यालयों में निर्धारित समयावधि का पालन नहीं हो रहा है। अधिकतर कर्मचारी सुबह 10 बजे कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। इससे कार्य प्रभावित होता है। इसे देखते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित कराएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)