मध्य प्रदेश

MP: रामेश्वरम में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, कई घायल

accident
भोपालः तीर्थयात्रा पर निकले मध्य प्रदेश (MP) के श्रद्धालुओं से भरी एक बस शनिवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज रामेश्वरम और मदुरै के अस्पतालों में चल रहा है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ। यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। घायलों का इलाज रामेश्वरम और मदुरै के अस्पतालों में चल रहा है। ये भी पढ़ें..अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नये भारत का प्रतीक, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ बस दुर्घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। बताया गया है कि बस में मध्य प्रदेश के 21 यात्री सवार थे। हादसे में मध्य प्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 19 यात्री घायल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)