Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में कश्मीर से केरल तक देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। भारत निर्वाचन आयोग अनुसार रात 10 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.66 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 54.85 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ।
- त्रिपुरा- 79.66
- मणिपुर -78.78
- असम- 77.35
- छत्तीसगढ़-75.16
- पश्चिम बंगाल-73.78
- जम्मू एवं कश्मीर- 72.32
- उत्तर प्रदेश-54.74
- केरल-70
- कर्नाटक- 68.47
- राजस्थान- 64.07
- महाराष्ट्र - 54.34
- मध्य प्रदेश- 58.26
- बिहार में 54.91
3 राज्यों की इन सीटों पर हो रहा मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से बीजेपी के पास 52 और कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। आज दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में वोटिंग हो रही है, उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8, एमपी की 6, असम-बिहार की 5-5 सीटें शामिल हैं। छत्तीसगढ़ और बंगाल में 3-3 सीटों और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर वोटिंग हो रही है।
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण में बीजेपी की हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, कांग्रेस के राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर समेत कई राजनीतिक दिग्गजों का चुनावी भविष्य दांव पर है। कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।