ब्रेकिंग न्यूज़ देश Featured

दुखद! आईआरबी जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत, कई गंभीर

blog_image_663a308a43d40

गिरिडीहः जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के झरी पुल के पास आईआरबी जवानों से भरी बस पलटने से एक जवान की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल जवानों को बगोदर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार जवानों को एयरलिफ्ट कर धनबाद से दिल्ली लाया गया।

ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

बताया गया कि गिरिडीह से इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों को लेकर सात बसें चुनाव ड्यूटी के लिए विभिन्न जिलों में जा रही थीं। हर बस में करीब 40 जवान बैठे थे। गिरिडीह से गढ़वा जा रही बस का चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। इससे बस झरी पुल के पास असंतुलित होकर पलट गयी, जिसमें लोहरदगा निवासी युवक विकास भगत की मौके पर ही मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग घायल हो गये।

जांच के आदेश

सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम और थाना प्रभारी सुख सागर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा भी पहुंच गये। सभी घायल जवानों को तुरंत बगोदर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चार घायल जवानों मोती लाल बॉस्के, हिंदू मांडी, स्वाधीन हेम्ब्रम और गोपाल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद से दिल्ली तक एयर लिफ्ट किया गया। एसपी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः-Haridwar: घर में घुसकर मारपीट और पथराव के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना पाकर गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा बगोदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजने में भी मदद की। बताया जा रहा है कि बस में कुल 40 जवान सवार थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)