ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली राजनीति

दिल्ली में कांग्रेस को झटका, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely

Lok Sabha Election 2024, नई दिल्‍लीः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मुस्किलें कम होने का नाम  नहीं ले रही है। अब दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। इसके पीछे उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को वजह बताया है।

AAP के साथ गठबंधन से थे नाराज

इस्तीफा देने के बाद लवली सिहं (Arvinder Singh Lovely) ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन कांग्रेस पर आरोप लगाकर किया गया था, फिर वह उसके साथ गठबंधन कैसे कर सकते हैं? खड़गे को लिखे पत्र में लवली ने कहा, "दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनाई गई थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ेंः-विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- केवल मंदिर नहीं, राम नाम सत्य भी...

लवली ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के रूप में उनके द्वारा लिए गए कई फैसलों पर एआईसीसी महासचिव (दिल्ली प्रभारी) ने वीटो कर दिया था। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली को पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था। बताया जा रहा है कि लवली ने दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया से मतभेद के कारण पद छोड़ा है।

इससे पहले राजकुमार चौहान पार्टी से दिया इस्तीफा

इससे पहले राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी (महासचिव) दीपक बाबरिया के व्यवहार को वजह बताया था। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी जताया था। इस दौरान बाबरिया से नोकझोंक भी हुई। इसे लेकर पार्टी में उनके खिलाफ शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान को भेजी गई है, लेकिन शिकायत का समाधान होने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)