प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

CG: स्वं-सहायता समूह की महिलाओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन, दिया खास उपहार

Women gave millet laddus to CM Sai on his birthday
रायपुर (CG): आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई मुख्यमंत्री साय को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व-सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने थाली में 60 के आकार में बाजरे से बने लड्डू सजाए और मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप दिए। दरअसल, मुख्यमंत्री का यह 60वां जन्मदिन है, इसलिए महिलाओं ने खास तौर पर 60 के आकार में लड्डू सजाकर इसे तैयार किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह की बहनें लिख रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी और आने वाले समय में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में वे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हैं। ये भी पढ़ें..छत्तीसगढ़ी राजभाषा को स्कूलों में पढ़ाई का जरिया बनाने पर दे रहें जोर : नंद कुमार शुक्ल

राज्य में "भारत दल योजना" का शुभारम्भ

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ में "भारत दाल योजना" का शुभारंभ किया। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में क्षेत्रीय सरस मेले के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री औपचारिक ग्राहक बने और दालें खरीदीं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में इस योजना का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार ने आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए पिछले साल जुलाई में यह योजना शुरू की थी। योजना के तहत लोगों को सस्ती दालें उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में इस योजना का शुभारंभ किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण और सुशासन के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। मैं प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।' (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)