क्राइम मनोरंजन Featured

महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil-Khan-arrested

रायपुर: मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम ने शनिवार को महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। उन्हें मुंबई ले जाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

हाई कोर्ट में खारिज हो चुकी है जमानत

बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया था। साहिल खान पर सट्टेबाजी साइट चलाने और उसका प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने के बाद साहिल खान मुंबई से भाग गया था। करीब 40 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-'चाहेंगे तुम्हें इतना' में 'दादी' का किरदार निभाएंगी अन्नपूर्णा भैरी

साहिल व 31 अन्य के खिलाफ चल रही जांच

पुलिस ने बताया कि साहिल खान और 31 अन्य लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। जिसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है। 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज़ मी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके साहिल खान एक फिटनेस एक्सपर्ट हैं। अभिनेता पर लायन बुक ऐप का प्रचार करने और उनके कार्यक्रमों में शामिल होने का आरोप है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने पार्टनर के तौर पर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)