MP News : दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत, CM यादव ने जताया शोक

60
cm-mohan-yadav

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहपुर क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है, यहां दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत   

बताया जा रहा है कि, सावन के महीने में बच्चे कच्ची मिट्टी से हरदौल मंदिर के पास शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा थे इस दौरान पास की एक दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें दबकर 9 बच्चों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिनको आनन- फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही रहली क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। वहीं घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सीएम यादव ने जताया शोक   

वहीं सीएम यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ”आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से यही प्रार्थना है कि, दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति मिले। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ओम शांति।।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)