हरियाणा

कुमारी सैलजा ने कहा- हर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है कांग्रेस

blog_image_662d042602888

हिसार: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के प्रति सैकड़ों लोगों ने आस्था व्यक्त की। शनिवार सुबह हिसार के डाबड़ा चौक स्थित उनके आवास पर हुई बैठक में कई लोग शामिल हुए।

कुमारी सैलजा के प्रति आस्था

इस दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में सिरसा लोकसभा और कालांवाली विधानसभा से जेजेपी के पूर्व प्रत्याशी निर्मल सिंह मालरी, भूना से शक्ति सरवटा, सुनील, शुभम, पवन, राहुल , अमित राघल और उनके करीबी सहयोगी साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह फतेहाबाद से दिव्यानंद महाराज, खरक पूनिया मठ से महंत पवन पुरी महाराज, भाजपा से जुड़े हल्का रतिया के सैन समाज के प्रधान अशोक कुमार, रतिया से इनेलो छोड़ने वाले डॉ. यादविन्द्र सिंह गर्ग, सरदार मेजर सिंह, डॉ. राज नागपुर, दीपक महता, मोहित चौधरी, अविनाश कंबोज नागपुर, रवींद्र कंबोज, तरूण महता, सुरेश मधु और रवि मधु नागपुर कांग्रेस में शामिल हुए। भूना के रविदास मंदिर के पाठी सतपाल सिंह भी अपने साथियों के साथ कुमारी सैलजा के आवास पर पहुंचे और कुमारी सैलजा का समर्थन किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन चंद्रभान महथा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः-मिजोरम में फैला अफ्रीकी स्वाइन फ्लू , 174 सूअरों की मौत से हाई अलर्ट जारी

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी साथियों को उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, किसानों, गरीबों और मजदूरों के उत्थान और हितों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले इन्हें लेकर दिए गए वादे पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा सबसे पहले देशव्यापी आर्थिक-सामाजिक जातीय जनगणना भी करायी जायेगी। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग के लोगों को उनका वाजिब हक दिलाना चाहती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)