ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन

Padma Vibhushan 2024: दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला और चिरंजीवी पद्म विभूषण से सम्मानित

vyjayanti-mala-and-chiranjeevi-padma-vibhushan

नई दिल्लीः दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला बाली (Vyjayanti Mala) और जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) समेत कई हस्तियां को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu ) ने गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट सेवा और उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने वाली इन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय में वर्ष 2024 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे।

इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण 

राष्ट्रपति ने जहां बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला बाली व अभिनेता चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। साध ही पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में जस्टिस एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत), डॉ. अश्विन बालाचंद मेहता, सत्य व्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), कैप्टन विजयकांत (मरणोपरांत) होरमसजी एन. कामा, ओ. राजगोपाल, कुंदन रमणलाल व्यास और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः-"हीरामंडी" में वहीदा का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण था : संजीदा शेख

इन्हें मिला पद्मश्री

इनके अलावा, पद्मश्री (Padmashree) पाने वालों में एम. बढ़प्पन, रामलाल बरेठ, डॉ. वेल आनंदाचारी, पार्वती बरुआ, सत्यनारायण बेलेरी, अशोक कुमार विश्‍वारा, प्रो. सोम दत्त बढ्दू, स्मृति रेखा चकमा, के. बेल्लम्माल, डॉ. रघुवीर चौधरी समेत अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट सेवा और उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने वाले कई सामान्य जन शामिल रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)