देश Featured

मिजोरम में फैला अफ्रीकी स्वाइन फ्लू , 174 सूअरों की मौत से हाई अलर्ट जारी

Swaine-flu

मिजोरम सरकार ने राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के फैलने की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी किया। साथ ही अधिकारियों ने लोगों को बताया कि, स्वाइन फ्लू से अब तक 174 सूअरों की मौत हो गई है। जिसके बाद विभाग ने तीनों जिलों के कई गांवों को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है, साथ ही संक्रमित सूअरों के निर्यात या आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

स्वाइन फ्लू फैलने से हजारों सुअरों की मौत 


विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया है कि, मृत सूअरों को निर्दिष्ट क्षेत्रों में चूने के पाउडर के साथ दफनाया जाना चाहिए। बता दें, मिजोरम में पहली बार 2021 में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू फैला था और तब से इसके फैलने की खबरें बार-बार आती रही हैं। वहीं मई 2023 और 2024 के बीच राज्य में फैले इस संक्रामक बीमारी से हजारों सूअरों की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा, MI-17 हेलीकॉप्टर भी तैनात

AHV विभाग के अधिकारियों ने कहा कि, ASF का प्रकोप ज्यादातर तब होता है जब मौसम गर्म होने लगता है और राज्य में प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाती है। एएसएफ के प्रकोप से मिजोरम में 2021-2023 के बीच कम से कम 47,269 सूअरों और पिगलेट की मौत हो गई थी। बता दें, राज्य में एएसएफ के प्रकोप से 132.20 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया। जिससे 19,017 परिवार प्रभावित हुए हैं। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)