ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति हरियाणा

पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले- सच और झूठ की लड़ाई है ये लोकसभा चुनाव

grand-procession-filled-the-workers

सोनीपतः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में न्याय और अन्याय, सत्य और झूठ के बीच लड़ाई है। हमने जनता की सेवा की है। जिन लोगों को तीन पीढ़ियों से नौकरी नहीं मिल पाई उन्हें नौकरी दी। भाजपा सरकार ने साढ़े 9 साल में किसानों को 12,500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। हर कार्य में पारदर्शिता लाएं। वे शुक्रवार को गन्नौर शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

गिनाए सरकार के काम

देवा सोसायटी के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र कादियान ने सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के समर्थन में रैली में भव्य जुलूस निकाला, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। जुलूस में रथ पर बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली, विधायक निर्मल चौधरी इस विशाल यात्रा में शामिल हुए। शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। ये जुलूस एक किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा था। यह विशाल जुलूस देवा एकेडमी से शुरू होकर नई अनाज मंडी में एक विशाल रैली में तब्दील हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर ने मंच से कहा कि आपका अद्भुत प्रेम देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। आपको ये प्यार 25 मई को वोट के रूप में दिखाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यहां के कार्यकर्ताओं में उत्साह, जुनून और जोश दिख रहा है। हमने युवाओं को बिना पर्चे, बिना खर्चा के नौकरी दी है। हर गांव में जाकर पूछो, प्रधानमंत्री मोदी ने एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया, हरियाणा में भाजपा सरकार ने साढ़े 12 हजार किसानों को मुआवजा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तौर पर सालाना 6000 रुपये दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-Akshaya Tritiya पर रामलला को लगा एक हजार फलों का भोग, पुणे से पहुंचे मौसमी फल

भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आप सभी ने इतनी बड़ी संख्या में आकर जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उसके लिए शब्द कम पड़ जायेंगे। आपका यह भाई, आपका यह बेटा भी इसी तरह आपकी सेवा में समर्पित रहेगा। उन्होंने इस रैली की व्यवस्था में सहयोग करने वाले गन्नौर क्षेत्र के विधायक निर्मल चौधरी, देवेन्द्र कादियान, देवेन्द्र कौशिक, संतोष अहलावत, जसवीर दुधवा, निशांत छौक्कर, विकास त्यागी, पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप, शुभम कौशिक आदि का आभार व्यक्त किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)