देश Featured

Drone Attack: भारत आ रहे जहाज पर ईरान ने किया था ड्रोन अटैक, पेंटागन का बड़ा दावा

Drone Attack
Drone Attack : 23 दिसंबर शनिवार को हिंद महासागर में करीब 200 समुद्री मील दूर पोरबंदर तट के पास एक व्यापारिक जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ। इसे लेकर अब अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बड़ा दावा किया है। पेंटागन के सूत्रों के हवाले के बताया गया भारत आ रहे जिस तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया, उसे ईरान से लॉन्च किया गया था। जिससे लाइबेरिया का झंडा लहरा रहे जहाज के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

2021 के बाद यह सातवां हमला

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने बताया कि जहाज पर 200 समुद्री मील (लगभग 370 किलोमीटर) दूर गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में ईरान के एक ड्रोन द्वारा हमला किया गया था। पेंटागन के सूत्रों ने कहा कि 2021 के बाद से व्यापारिक जहाज पर यह सातवां ईरानी हमला था। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों ने इजराइल-हमास युद्ध के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं। ये भी पढ़ें..Pakistan: आम चुनाव से पहले इमरान की पार्टी PTI को बड़ा झटका, EC ने छीना चुनाव चिन्ह

शनिवार सुबह 10 बजे हुआ था हमला

बताया जा रहा है कि यह हमला शनिवार सुबह 10 बजे हुआ। पेंटागन ने कहा है, 'अमेरिकी सेना इस जहाज से संचार माध्यम से जुड़ी हुई है। यह भारत में एक मंजिल की ओर बढ़ रहा है। इस इजराइली व्यापारिक जहाज का स्वामित्व एक जापानी कंपनी के पास है। पेंटागन के बयान में कहा गया है कि एमवी केम प्लूटो जहाज लाइबेरिया के झंडे के साथ चल रहा था।

कच्चा तेल लेकर जा रहा था व्यापारिक जहाज

बताया जा रहा है कि यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर मंगलुरु बंदरगाह जा रहा था। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में भेजा गया एक समुद्री गश्ती विमान व्यापारिक जहाज के ऊपर से गुजरा और उसके साथ संपर्क स्थापित किया। सूत्रों ने बताया कि जहाज और जहाज केम प्लूटो पर सवार चालक दल के 22 सदस्य 'सुरक्षित' हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)