ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश टॉप न्यूज़

खुशखबरी ! सरकार ने कर्मचारियों का इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

blog_image_65f426e007ff2

MP DA Hike, भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। अब यह महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। इसका फायदा प्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों को होगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस संदर्भ में आदेश भी जारी कर दिया है।

सीएम मोहन यादव ने द्वीट करते हुए कहा कि शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा। प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों को बधाई।

ये भी पढ़ें..MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 IPS अधिकारियों का तबादला

तीन समान किश्तों में होगा भुगतान

आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता 42 फीसदी है, 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 46 फीसदी हो गया है। जारी आदेश में साफ कहा गया है कि महंगाई भत्ते की दर जुलाई 2023 तक बढ़ी हुई मानी जाएगी और इसका लाभ कर्मचारियों को 1 मार्च 2024 से दिया जाएगा।

वहीं 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की बकाया राशि का भुगतान तीन समान किश्तों में किया जाएगा। इसका फायदा प्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों को होगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)