राजनीति मध्य प्रदेश Featured

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 IPS अधिकारियों का तबादला

blog_image_65f3f97ce5d62

MP IPS Transferred: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 37 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तबादला आदेश में शहडोल, सिंगरौली, पन्ना और गुना के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही शहडोल में बाबू सिंह जामोद को नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरूण भटनागर को शहडोल, चन्द्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

सतना, इंदौर और भोपाल के निगमायुक्त भी बदले गए

राज्य सरकार ने सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना, इंदौर नगर निगम आयुक्त के पद पर शिवम वर्मा और भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण की नियुक्ति की है। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त के पद पर शिल्पा गुप्ता की नियुक्ति की गई है। अनुभा श्रीवास्तव को मुख्य राजस्व आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-CAA लागू होने के बाद जुमे की आज पहली नमाज, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास, प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वरिष्ठ आईएएस मुकेश चंद्र गुप्ता को राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ आईएएस विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्य सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ आईएएस नवनीत मोहन कोठारी को सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, उद्योग, लघु उद्योग, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन विभाग के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ आईएएस पी नरहरि को सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी, वरिष्ठ आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड की जिम्मेदारी, वरिष्ठ आईएएस बाबू सिंह जगोड़ को शहडोल संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस माल सिंह को खादी ग्रामोद्योग प्रबंधन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)