Featured महाराष्ट्र

इनमें इतनी हिम्मत नहीं... सच्चाई और हिन्दुस्तान हमारे साथ है, संविधान का जिक्र करते हुए क्या बोले राहुल गांधी?

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi, Mumbai। संविधान में बदलवा को लेकर कई राजनीतिक दल इस पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस इस मुद्दें को लगातार उठा रही है कांग्रेस का कहना है कि यदि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत होती है तो संविधान में बदलाव हो सकते हैं।

सच्चाई और हिंदुस्तान हमारे साथ

मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने संविधान में बदलाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इनमें इतनी हिम्मत नहीं है। सच्चाई और हिन्दुस्तान हमारे साथ है। बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा था कि इसमें कांग्रेस द्वारा की गई विकृतियों व अनावश्यक परिवर्तन को ठीक करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई मतों की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, फुल फॉर्म में बीजेपी

अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर क्या बोले भाजपा नेता

वहीं, अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी है। बता दें कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है ये मत सोचिए, बीजेपी आ गई तो संविधान को खत्म कर देंगे। इनमें इतना दम नहीं है। इन्होंने मीडिया को कैप्चर कर रखा है। ये आवाज बहुत करते है लेकिन सच्चाई और हिंदुस्तान हमारे साथ है। https://twitter.com/INCIndia/status/1769248609583640895 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)