देश दिल्ली

केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट का किया रवाना, अब नई दिल्ली से सीधे जा सकेंगे अयोध्या

गाजियाबादः नई दिल्ली से स्पाइस जेट (spicejet ) की विशेष उड़ान अयोध्या के लिए रविवार को रवाना हुई। इस रूट पर संचालित होने वाली स्पाइस जेट की यह पहली उड़ान है। विमान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, उनकी पत्नी भारती सिंह समेत कई प्रमुख लोग सवार थे। इस फ्लाइट के रवाना होने से पहले मंत्री वीके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास को सार्थक बनाने के लिए आज ये पहली विशेष उड़ान रवाना हो रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन भूमि पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विस्तार कर रही है। अयोध्या की पवित्र भूमि उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटन स्थलों में शामिल है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए परिवहन सुविधा मिल सके, इसीलिए आज दिल्ली से यह पहली उड़ान रवाना की गई। ये भी पढ़ें..Google सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप ! ‘खून से लथपथ’ मिला शव विमानन कंपनी स्पाइजेट ने दो दिन पहले एक फरवरी से देश के आठ शहरों से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने यह भी कहा था कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर न्यू से विशेष उड़ान संचालित की जाएगी। राम भक्तों की सुविधा के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)