Featured बंगाल

केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमले के बाद हुई थी हिंसा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Nishith Pramanik
कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के बुरिरहाट में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमले के बाद हुई हिंसा के मामले में साहेबगंज थाने की पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। इस मामले में भाजपा के 28 नेताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गैर जमानती धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बता दें कि जिन भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है उनमें मुख्य रूप से भाजपा जिला महासचिव विराज बसु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपा चक्रवर्ती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्पिता नारायण, दिनहाटा भाजपा नेता अजय राय, जयदीप घोष आदि शामिल हैं। भाजपा के 21 नेता व कार्यकर्ता पहले ही मामले में गिरफ्तार किए गए है। भाजपा जिलाध्यक्ष और कूचबिहार उत्तर के विधायक सुकुमार रॉय ने चुटकी लेते हुए कहा कि पीड़ितों के खिलाफ मामला इस बात का सबूत है कि पुलिस सत्ताधारी दल की गुलाम है। उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने अंबाड़ी का जिक्र करते हुए दावा किया कि पुलिस की भूमिका तटस्थ है। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर दिनहाटा के बुरिरहाट इलाके से गुजरने के दौरान हमला किया गया था।निशीथ प्रमाणिक की कार पर न केवल पत्थर बल्कि बम भी फेंके गए। यह भी पढ़ें-मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP का हल्ला बोल, दिल्ली के कई हिस्सों... गौरतलब है कि हमले में केंद्रीय राज्य मंत्री की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए थे। इसके बाद बुरिरहाट में निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर दिनहाटा के हमले ने भाजपा और उनके बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया। इसी बीच तृणमूल-भाजपा के बीच खींचतान की खबरें सामने आने लगीं। आरोप है कि झड़प के दौरान फायरिंग और बमबाजी भी की गई। निशीथ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर आंसू गैस के गोले दागे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने दावा किया कि उन्हें मारने की कोशिश की गई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)