Featured लाइफस्टाइल जरा हटके

Valentine Week 2024: दुनिया का सबसे महंगा गुलाब, इतने में खरीद सकते हैं कई आलिशान बंगले

valentine week1
Valentine Week 2024, Rose Day: 7 फरवरी यानी आज से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो रही है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन यानी रोज डे है। इस ​दिन दो प्यार करने वाले एक दूसरे को लाल गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। रोड डे के मौके पर बाजारों में तरह तरह के लाल गुलाब मिलते हैं, वहीं आज के दिन गुलाब आम दिनों के मुकाबले काफी महंगे रेट में भी बिकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे गुलाब को किस नाम से जाना जाता है और इसकी कीमत क्या है? आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे गुलाब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक बार के लिए आपको यकीन नहीं होगा कि, क्या वाकई में इसकी कीमत इतनी है। दुनियाभर में गुलाब के फूल की अलग-अलग किस्म है लेकिन Juliet Rose एक ऐसा गुलाब है, जो बेहद खूबसूरत है और इसकी कीमत आपको हैरान करेगी। ये गुलाब पूरी दुनिया में अपनी कीमत के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। इतनी कीमत में आप लग्जरी गाड़ियां खरीद सकते हैं या फिर तीन बड़े बंगले ले सकते हैं।

कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

सिर्फ इतना ही नहीं जो लोग बेहद अमीर हैं उनको भी इसे खरीदने के लिए एक बार सोचना पड़ता है। हालांकि ये Juliet Rose इतन ज्यादा महंगा क्यों और इसकी खासियत क्या है? इसके बारे में बताने जा रहे हैं। Juliet Rose की कीमत 130 करोड़ बताया जाता है। इस गुलाब के बारे में दुनिया को साल 2003 में पता चला था।

क्या है इस गुलाब की खासियत

इस गुलाब को फेमस रोज ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने दुनिया के सामने इसे पेश किया था। ऐसा बताया जाता है कि, इसे डेविड ने कई गुलाबों को मिलाकर उगाया था। उस वक्त उसने इस गुलाब को 90 करोड़ में बेचा था। ये बेहद खूबसूरत गुलाब है, इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। Harda Accident: रात भर चलता रहा मलबा हटाने का काम, सुबह टूटे मकान देखने पहुंचे लोग

क्यों है इतना महंगा

इसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो गए होंगे और ये सोचने में पर मजबूर हो गए होंगे कि आखिर इसमें ऐसा क्या है जो ये इतना ज्यादा महंगा है कि एक आम इंसान इतने पैसे में चार पांज बंगले खरीद सकता है। बता दें कि इसकी कीमत इसलिए इतनी ज्यादा है क्योंकि इसे उगने में 15 साल का वक्त और 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 34 करोड़ रूपए की लागत लगी थी। एक वेबसाइट के अनुसार, Juliet Rose की खूशबू हल्की चाय की तरह लगती है। हालांकि अगर ये वाकई सच है तो ये गुलाब एक आम इंसान ही नहीं बल्कि अमीर इंसान की पहुंच से भी कोसो दूर है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)