उत्तर प्रदेश Featured क्राइम टॉप न्यूज़

UP: सगे भाइयों की हत्या करने वाला नाई पुलिस एनकाउंटर में ढेर

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की उस्तरे से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। इससे पहले मृतक के परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया था। आरोपियों के परिवार के साथ मारपीट हुई और सैलून में आग लगा दी गई।

विनोद और साजिद में हुआ झगड़ा

इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए पुलिस कप्तान और अर्धसैनिक बलों के साथ इलाके में पहुंची। परिजनों को शांत कराकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एडीजी, आईजी और मंडला कमिश्नर डीएम भी मौके पर पहुंचे। बाबा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ठेकेदार हैं। उनके परिवार में पत्नी संगीता और तीन बेटे आयुष (13), अहान (06) और पीयूष हैं। संगीता घर के नीचे ब्यूटी पार्लर चलाती है। जावेद उर्फ साजिद विनोद के घर के सामने सैलून चलाता था। मंगलवार शाम विनोद और साजिद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

उस्तरे से काट दिया गला

हालांकि दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। देर शाम विनोद किसी काम से घर से बाहर था और उसकी पत्नी संगीता पार्लर में थी। इसी बीच साजिद घर में घुस आया और दूसरी मंजिल की छत पर आयुष और अहान की धारदार उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ेंः-इजराइली हमले में तीन महिला समेत 15 लोगों की मौत, कमांडर मारवान की भी मौत इसी बीच हमले में पीयूष घायल हो गया। चीख सुनकर संगीता पार्लर से कमरे में गई तो देखा कि साजिद उसके बेटों की हत्या कर भाग रहा था। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। सैलून में आग लगाकर मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे जाम कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर एडीजी पीसी मीना, आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी आलोक पियदर्शी, डीएम मनोज कुमार और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को घेरकर मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)