प्रदेश विशेष उत्तर प्रदेश Featured करियर

UPBOCW: उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी

UPBOCW: देश के नागरिकों के लिए सरकार अलग अलग तरह की योजना चलाती हैं, जिससे नागरिकों को सुविधा मिले। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का कई लोग लाभ उठा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसका ज्यादातर कारण जानकारी का अभाव है। ऐसी ही एक योजना श्रमिक नागरिकों के लिए है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक नागरिकों के लिए ये योजना शुरू की गई और इसका एक ऑनलाइन भी शुरू किया गया है। इस योजना के जरिए उत्तर प्रदेश के श्रमिक नागरिक लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में श्रमिक नागरिकों के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल UP BOCW के बारे में​ विस्तार से बताएंगे। इस पोर्टल के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस पोर्टल पर श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाएं उपलब्ध कराई जाएगी। UP BOCW Portal पर श्रमिकों को लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पंजीकरण करवाने के बाद श्रमिक नागरिकों को एक कार्ड मिलेगा, इस कार्ड के जरिए सभी श्रमिक नागरिक केंद्र और राज्य स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। हम यहां आपको अपने इस लेख में UP BOCW Portal के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। UPBOCW Portal:- UP BOCW का पूरा नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड है। श्रम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के श्रमिक नागरिकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इस पोर्टल के जरिए विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकेगा। योजनाओं का लाभ लेने के लिए upbocw.in Portal पर पंजीकरण करवाना होगा। राज्य के 18 साल से 60 साल तक के श्रमिक नागरिक UPBOCW पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। upbocw-portal-2024

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण के बारे में जानकारी:- 

  • आर्टिकल का नाम— UPBOCW
  • पोर्टल का नाम— उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
  • विभाग— श्रम विभाग
  • लाभार्थी— राज्य के श्रम नागरिक
  • उद्देश्य— पंजीकृत श्रमिकों को अनेक प्रकार की श्रमिक योजनाओं का लाभ प्रदान करना
  • राज्य— उत्तर प्रदेश
  • साल— 2024
  • आवेदन प्रक्रिया— ऑनलाइन
  • अधिकारिक वेबसाइट— https://upbocw.in

यूपी श्रमिक पंजीयन UPBOCW का उद्देश्य:- 

UP BOCW Portal का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के प्रदान करना है। जिससे श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके और उनको जीवन में परेशानी ना हो। इस पोर्टल के जरिए श्रमिक नागरिक घर बैठे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। इस पोर्टल में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा विवरण उपलब्ध होगा और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकेगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर उपलब्ध योजनाएं UP BOCW पोर्टल के जरिए श्रमिक योजनाओं का कैसे लाभ ले सकते हैं और इसके बारे में जानकारी सभी मिलेगी। पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं का विवरण कुछ इस प्रकार है।

सरकार द्वारा संचालित योजनाएं:- 

  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजनासौर ऊर्जा सहायता योजना
  • शिशु हित लाभ योजना
  • चिकित्सा सुविधा योजना
  • निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
  • निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
  • कौशल विकास तकनीकी योजना
  • गंभीर बीमारी सहायता योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • अक्षमता पेंशन योजना
  • निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
  • कन्या विवाह योजना
  • मातृत्व लाभ योजना
  • पेंशन सहायता योजना
  • निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना
  • आवास सहायता योजना
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

UPBOCW Portal में पंजीकरण कार्य लाभार्थी सूची

  1. बढ़ई का कार्य
  2. कुआं खोदना
  3. रोलर चलाना
  4. छप्पर डालने का कार्य
  5. प्लंबर
  6. लोहार
  7. राजमिस्त्री का कार्य
  8. सड़क निर्माण
  9. मोजैक पॉलिश
  10. मिक्सर चलाने का कार्य
  11. इलेक्ट्रिक वर्क
  12. पुताई
  13. सुरंग निर्माण
  14. हथोड़ा चलाने का कार्य
  15. टाइल्स लगाने का कार्य
  16. कुए से गाद हटाने का कार्य
  17. चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म
  18. मार्बल एवं स्टोन वर्क
  19. स्प्रे वर्क या मिक्सिंग वर्क
  20. चौकीदारी (निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए)
  21. चुना बनाना
  22. मिट्टी का काम लिफ्ट एवं स्वचालित सीढ़ी की स्थापना का कार्य
  23. सीमेंट कंक्रीट आदि ढोने का कार्य
  24. ईंट भट्टों पर ईंट निर्माण का कार्य
  25. रसोई में उपयोग हेतु मॉड्यूलर इकाइयों की स्थापना
  26. खिड़की ग्रिल दरवाजे आदि की स्थापना का कार्य
  27. बड़े आंतरिक कार्य जैसे मशीनरी पुल निर्माण कार्य आदि
  28. ठंडी एवं गर्म मशीनरी की स्थापना और मरम्मत का कार्य
  29. बांध, पुल, सड़क का निर्माण या भवन निर्माण

कौन करवा सकता है UPBOCW पंजीकरण

  • UPBOCW पोर्टल पर सिर्फ यूपी के श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • यूपी के मूल निवासी ही लेबर कार्ड के लिए पात्र होंगे।
  • वही श्रमिक नागरिक पंजीयन करने हेतु पात्र होंगे जिन्होंने 1 साल के टाइम पीरियड के समय 90 दिन का काम किया होगा।
  • परिवार के मुखिया के नाम पर ही श्रमिक कार्ड बनाया जाएगा।
  • अपनी सुविधा के अनुसार श्रमिक नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज:- 
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक

UPBOCW पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया:-

UPBOCW पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  1. इसके बाद होम पेज खुलेगा।
  2. होम पेज पर श्रमिक पंजीयन आवेदन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  3. इस पेज पर पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. अपने मंडल और अपने जनपद को सिलेक्ट करें।
  5. अपना मोबाइल नंबर भरें।
  6. इसके बाद आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसको बॉक्स में दर्ज करें।
  8. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म पेज खुलेगा।
  9. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  10. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  11. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  12. पंजीकरण करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
upbocw-aaplication

श्रमिक पंजीकरण आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

श्रमिक पंजीयन आवेदन की स्थिति को देखने के लिए UPBOCW पेज पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीयन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा, इसके बाद आवेदन की स्थिति को आधार कार्ड संख्या, आवेदन संख्या या पंजीयन संख्या के जरिए चेक कर सकते हैं। कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, आपको Reset पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन से जुड़ी जानकारी आ जाएगी। Cinema Lover’s Day: ‘सिनेमा लवर्स डे’ पर 99 रुपये में फिल्म दिखाएगा PVR और INOX

UPBOCW 2024 श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। पेज पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे। आधार कार्ड संख्या है या पंजीयन संख्या। दोनों में से किसी एक नंबर को दर्ज करें। दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें। अब Search के ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही श्रमिक सर्टिफिकेट आ जाएगा। डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यूपी श्रमिक जिलेवार सूची देखने की प्रक्रिया

अधिकारिक वेबसाइट UPBOCW पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज खुलेगा। पेज पर श्रमिक सेक्शन में श्रमिकों की सूची जनपद वार / ब्लॉक वार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा। पेज पर अपने जनपद का चयन करना होगा। इसके बाद नगर निकाय या विकासखंड का चयन करना होगा। अब आपको कार्य की प्रकृति का चयन कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें। सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही श्रमिक जिलेवार की लिस्ट खुल जाएगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)