प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

सड़क किनारे खड़ी वाॅल्वो बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

barabanki_truck_volvo bus_road accident_911

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के रामस्नेही थाना क्षेत्र के कल्याणी नदी हाईवे पर रोड के किनारे खड़ी एक वॉल्वो बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 24 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। बस में सवार यात्री बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बस हरियाणा से बिहार जा रही जा रही थी। दो बसों की सवारी एक ही बस में बैठी थी। कुछ दूर रास्ते में टॉयर पंचर हुआ था। इसके बाद ये बस फिर चली और रामस्नेहीघाट थाना इलाके के कल्याणी नदी हाइवे पर बस का रात करीब सात बजे एक्सेल टूट गया। इसके बाद से बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी देर रात एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हुई है और 24 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें कई लोगों की हालत नाजुक है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्रियों में ज्यादातर मजदूर थे। ये पंजाब तथा हरियाणा में किसानी का काम करने गए थे। वहां से लौट रहे थे। इस बस में करीब 100 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी यात्री अपने गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़ेंःविश्व प्रकृति संरक्षण दिवसः हमारा अस्तित्व प्रकृति से है, प्रकृति का हम से नहीं

जिन मृतकों की पहचान हुई मृतकों में संतोष सिंह (30) पुत्र रति चंद महेशकुट थाना करसाकुड़ा, अररिया, बिहार। बिजेन्द्र कुमार(28) पुत्र लक्ष्मीकांत, खजरखाड़ी। ठागा पंडित (45) पुत्र पलधारी, मिथलेश पंडित (20) पुत्र ठागा पंडित निवासी कन्हौली, सीतामढ़ी। जोगेन्दर (45) पुत्र सच्चराम निवासीकृजहांगीरपुर, थाना श्यामपुरभारा, सीवर, बिहार। इन्दल साहबी (30) पुत्र राम बिनय, कोहियाटोला, सैदपुर, सीमामढ़ी। रेनू सदा (25) लक्ष्मी सदा, तालीपुर, विरवल, दरभंगा। भोला साहनी(45) पुत्र अहूरन साहनी, बेलाही, रूनी सैदपुर, सीतामढ़ी। सुरेश पंडित(35) पुत्र प्रकाश पंडित, निवासी कन्हौली, सीतामढ़ी। सोनू साहनी (39) पुत्र रुदल साहनी निवासी खोथा, रूनी सैदपुर, सीतापुर। मुंदर साहनी(38) पुत्र लक्ष्मी साहनी। नरेश साहनी (37) पुत्र सीताराम, निवासी कोठिया बेलाही, रूनी सैदपुर, सीतापुर। मिश्रीलाल(50) पुत्र चिन्गी, निवासी लोहिया पट्टी, फुलपरास, मधुबनी, बिहार। बउआ(24) पुत्र हरिकिशन मंडल निवासी टोलबज्जा, फारविसगंज, अररिया, बिहार। मंटू(17) पुत्र जोगिन्दर तथा शम्भू(29) पुत्र बच्चे लाल, निवासी लोहियापट्टी, फलपरास, मधुबनी तथा सुशील पंडितमंटू(35) पुत्र अकलदेव निवासी खाफ, कन्हौली, सीतामढ़ी, बिहार शामिल हैं।