दिल्ली क्राइम

दोस्ती तोड़ने पर युवक ने 12वीं की छात्रा से लिया बदला, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

cirme-_75-min

नई दिल्ली : पश्चिमी जिले के तिलक नगर इलाके में गुरुवार सुबह दोस्ती तोड़े जाने से गुस्साए युवक ने 12वीं कक्षा की छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किया था। उक्त मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित की पहचान शिवम (22) के रूप में हुई है। जबकि उसके दोस्त की पहचान शगुन (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित अपने दोस्त शगुन के यहां गया था। शगुन ने आरोपित शिवम को अपने कपड़े दिये और उसके बाद उसे छोड़ने वह उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन गया। उसके बाद आरोपित वहां से अलीगढ़ फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा अपने मां, बहन और एक भाई के साथ तिलक विहार इलाके में रहती है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। छात्रा तिलक विहार के एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि छात्रा गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे अपनी स्कूटी से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह अपने साथ अपनी चचेरी बहन को भी स्कूल ले जाती थी। उसकी बहन का घर रास्ते में था।

ये भी पढ़ें..यूरोपीय देशों में ओमीक्रोन के नए म्यूटेंट से लौट सकती है कोरोना महामारी

रास्ते में इंतजार कर रहा था आरोपित शिवम -

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही वह रोड पर पीड़िता का इंतजार कर रहा था। जैसे ही पीड़िता घटनास्थल पर पहुंची आरोपित ने पीड़ित के आगे स्कूटी लगा दी। उसके बाद एक-के बाद एक पांच बार चाकू से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। जल्दीबाजी के चक्कर में आरोपित ने स्कूटी वहीं छोड़ दी।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित -

इधर मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शरू की। पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच और आरोपित की धर पकड़ के लिए छह टीमें को गठन किया। जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में हमलावर को भागते हुए देखा गया थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर से गायब मिला है। इधर देर रात पुलिस को शगुन के बारे में पता चला। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित की भागने में शगुन ने मदद की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलीगढ़ से मुख्य आरोपित शिवम को दबोचा। उसके बाद आज इलाके से शगुन को दबोचा।

अब चाकू की तलाश कर रही है पुलिस -

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक पुलिस को वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू नहीं मिला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि भागने के दौरान उसने चाकू को नाले में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपित की निशानदेही पर चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…