प्रदेश उत्तर प्रदेश

कासंगज के सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी का कोरोना से निधन

corona-4

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी कमलेश देवी का सोमवार को निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थी। इनका उपचार आगरा के निजी चिकित्सालय में चल रहा था। रविवार रात को अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी जिसके बाद सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि सप्ताह भर से विधायक की पत्नी कमलेश देवी कोरोना संक्रमित थी। इनका उपचार अलीगढ़ में चल रहा था, परंतु हालत में सुधार न होने के कारण इन्हें आगरा ले जाया गया। यहां बीते दिनों से ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उपचार के दौरान रविवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर विधायक ने प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज भी डाला। लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंःक्या है नारदा केस जिससे बंगाल में मचा है सियासी भूचाल,...

मृतक कमलेश देवी कासगंज ब्लॉक की प्रमुख भी रही हैं। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित अन्य भाजपाइयों ने भी श्रद्धांजलि दी है।