देश Featured करियर

डिग्रियों के लिए पढ़ाई मत कीजिए, जिसका अध्ययन कर रहें हैं, उसे आत्मसात करिए: Sriram Taranikanti

Sriram Taranikanti: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक श्रीराम तरणीकांति रविवार को राजधानी के विभिन्न संस्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने नालंदा परिसर, बीपीओ सेंटर और नवगुरूकुल संस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वद्वीप उपस्थित थे। कलेक्टर ने तरणीकांति का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा पहनाकर सम्मान किया। श्रीराम तरणीकांति (Sriram Taranikanti) राजधानी के नालंदा परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं, शुल्क इत्यादि का जायजा लिया और सराहना की। परिसर में स्थित लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के एंट्री और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा भी की। साथ ही उन्हें बीच-बीच में एक्स्ट्रा कैरीकुलम एक्टिविटी जोड़ने का सुझाव भी दिया। डॉ. गौरव सिंह ने यह बताया कि यह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले की युवाओं के लिए उपयुक्त स्थान है और अपने नाम के अनुकूल प्रेरणादायी है। पिछले कुछ वर्षों में यहां से जुडे़। युवाओं ने सीजी पीएससी, यूपीएससी जैसे परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। Lucknow कारागार में 36 एचआईवी संक्रमित बंदियों की काउंसिलिंग शुरू इसी परिसर में कल्चरल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। ललित कला से जुड़े कलाकारों को मंच दिया जाएगा। जिसके माध्यम से बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दे सकेंगे। नांलदा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने प्रतीक चिन्ह भेंट की। साथ ही लाइब्रेरी की इंचार्ज मंजूला जैन ने स्वयं के द्वारा लिखित पांडुलिपियों के डिजिटली करण कर उनको सुरक्षित रखने के बारे में आधारित पुस्तक भेंट की। श्रीराम तरणीकांति फुण्डहर स्थित नवगुरूकुल संस्था का भी अवलोकन किया और प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई कीजिए सिर्फ डिग्रियों के लिए पढ़ाई मत कीजिए। जिसका अध्ययन कर रहें हैं, आत्मसात करिए। उन्होंने सत्या नडेला का उदाहरण देते हुए कहा कि समय का प्रबंधन करें। जो सीख रहे हैं उसे आब्जर्व करके देखें। उन्होंने नवगुरूकुल की सराहना करते हुए कहा कि यहां आप लोगों में उत्साह है मेहनत करते रहिए, सफलता मिलेगी। श्रीराम तरणीकांति मल्टी लेबल पार्किंग स्थित बीपीओ सेंटर गये और युवाओं से मुलाकात कर उनकी कार्य प्रणाली जानकारी ली। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)