उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

शाहजहांपुर में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, इस बात पर BJP नेता से हुआ था विवाद

fire-in-police

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजीश के वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी हिंसा की यह पहली घटना है। जबकि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी वोट डालने के लेकर सपा के बूथ एजेंट सुधीर यादव का सोमवार को भाजपा के बूथ एजेंट वीरेंद्र यादव से विवाद हुआ था। वहीं मंगलवार की सुबह एक बार फिर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें सपा नेता की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि बीजेपी का बूथ एजेंट घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें..अमित शाह ने साधा निशाना, कहा-दो चरणों के मतदान में साफ हो गया सपा-बसपा का सूपड़ा

पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार घटना थाना निगोही के विक्रमपुर चकेरा गांव की है। बताया जाता है कि फर्जी वोट डालने को लेकर कल बीजेपी एजेंट वीरेंद्र यादव से सपा के एजेंट सुधीर यादव का विवाद हुआ था। आरोप है कि सोमवार रात में भी सुधीर यादव और वीरेंद्र यादव के बीच में विवाद हुआ था। तब गांव के बड़े-बुजुर्गों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह फिर से दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बढ़ते हुए पथराव और फायरिंग में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से हुई फायरिंग में गोली लगने से सुधीर यादव की मौत हो गई। वहीं बीजेपी के बूथ एजेंट वीरेंद्र यादव घायल हो गए। घायल को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर इस वारदात के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। गांव को छावनी में बदल दिया गया है। घटनास्थल पर सीओ तिलहर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्दी ही गिरफ्तारी की बात कही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)