दुनिया

नवलनी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, 22 लोगों को किया गिरफ्तार

president-vladimir-putin
मास्कोः रूस की सरकारी एजेंसी क्रेमलिन की चेतावनी के बावजूद शुक्रवार को हजारों समर्थक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी (Alexey navalny) के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में शामिल समर्थक नवलनी-नवलनी के नारे लगा रहे थे और कह रहे थे कि आप नहीं डरे, हम भी नहीं डरेंगे। आपकी मौत के जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। उन्हें मॉस्को के बोरिसोव्स्की कब्रिस्तान में दफनाया गया है। नवलनी की मां ल्यूडमिला और पिता अनातोली भी नवलनी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनकी पत्नी और बच्चे शामिल नहीं हुए क्योंकि वह रूस से बाहर थे। भीड़ के बीच कई लोग हाथों में फूल लेकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे। कई लोग राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। नवलनी के समर्थक अंतिम यात्रा का लाइव प्रसारण कर रहे थे। स्थानीय मीडिया ने इसे बहुत कम कवरेज दिया। उपस्थित लोगों में अमेरिकी राजदूत लिन ट्रेसी, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बोरिस नादेज़दीन और येकातेरिना डंटसोवा सहित पश्चिमी राजनयिक शामिल थे। उनकी पत्नी युलिना ने पुतिन और मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन पर सार्वजनिक अंतिम संस्कार को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ेंः-शिव नवरात्रि: शेषनाग रूप में सजे महाकाल, पुजारियों ने किया रूद्रपाठ जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एलेक्सी नवलनी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 22 अन्य लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले हिरासत में ले लिया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)