देश विशेष Featured लाइफस्टाइल टॉप न्यूज़

Republic Day 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और करीबियों को भेजे शुभकामना संदेश

republic day1
Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस को लेकर देश की जनता में भारी जोश देखने को मिल रहा है। जहां पहले राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। वैसा ही उत्साह गणतंत्र दिवस को मानने को लेकर देखा जा रहा है। घरों में व दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं। सरकारी कार्यालयों तथा लोगों ने अपने घरों को लाइटों से सजाया हुआ है। इस दिन राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख यानी राष्ट्रपति राजपथ से तिरंगा फहराते हैं और देश को नमन करते हैं। उनके साथ ही हर देशवासी भी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के मौके पर भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप भी अपने परिवारवालों, दोस्तों और खास करीबियों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं जिसें आप चाहे तो भेजकर गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की बधाई दे सकते हैं।
  • भारतीय होने पर करो गर्व, मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व, देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ, हर घर में तिरंगा लहराओ।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
  • विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी, गर्व है हमें हमारी पहचान पर, कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
  • झुककर करो उनको सलाम, जिनके हिस्से में आया ये मुकाम, खुशनसीब हैं वो लोग, जिनका खून आया देश के काम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भाजपा में शुरू हुआ युवाओं को जोड़ने का अभियान
  • दें सलामी इस तिरंगे को जिससे हमारी शान है, सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक आप में जान है।
  • नहीं सिर्फ जश्न मनानाए नहीं सिर्फ झंडे लहराना, ये काफी नहीं है वतन परए यादों को नहीं भुलाना, जो कुर्बान हुए उनके लफ्जों को आगे बढ़ाना, खुदा के लिए नही जिंदगी वतन के लिए लुटाना, हम लाएं है तूफान से कश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।
  • ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी, जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही, गणतंत्र दिवस की बधाई।
  • हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा, याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा।
  • न हिंदू हैंए न मुस्लिम हम तो हैं भारतवासी। बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी, अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)