प्रदेश

विधायक खरीद-फरोख्त मामले की जांच करने महाराष्ट्र जायेगी रांची पुलिस

RANCHI POLICE

रांची: रांची पुलिस विधायक खरीद-फरोख्त मामले की गुत्थी सुलझाने में लग गई है। मामले की जांच को लेकर रांची पुलिस महाराष्ट्र के छह लोगों के बयान लेगी। जल्द ही रांची पुलिस की एक टीम वहां जाने वाली है। महाराष्ट्र में दोनों नेताओं के अलावा एनएसजी के पूर्व असिस्टेंट कमांडर जयकुमार बेलखेड़े, भाजपा नेता मोहित भारतीय, अविनाश ठक्कर, अनिल जाधव से मुम्बई जाकर पूछताछ करेगी।

पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार इस केस की सुलझाने में लग गई है। जांच की दिशा को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पुलिस 12 से अधिक संदिग्ध लोगों के सीडीआर खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि होटल विवांता में झारखंड के तीन विधायकों इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और अमित यादव की मौजूदगी, उनकी महाराष्ट्र के नेताओं चंद्रशेखर राव बावनकुले, चरण सिंह के साथ सीसीटीवी फुटेज में बैठक का विज़ुअल्स आने के बाद पुलिस अधिक से अधिक तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ेंः-किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की हुई पहचान, बचाव अभियान जारी

मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों अभिषेक कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण कुमार महतो के साथ संदेह में आये सारे लोगों की दिल्ली में मौजूदगी दिखाने के लिए उनके कॉल डंप निकाले जाएंगे। कॉल डंप से यह स्थापित करने की कोशिश की जाएगी कि सभी एक साथ ही थे।