Featured राजस्थान राजनीति

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

cm-gahlot
Rajasthan Election 2023 Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान होन वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में सीएम गहलोत के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अर्जुन सिंह बमानिया और परसादी लाल मीणा का नाम भी शामिल है। कैबिनेट मंत्री खाचरियावास सिविल लाइन्स से चुनाव लड़ेंगे। जबिक बमानिया को बांसवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं परसादी लाल मीणा को लालसोट से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की दूसरी सूची में तीन निर्दलीयों को भी टिकट मिला है। जिसमें महुवा से ओम प्रकाश हुंडला, मारवाड़ जंक्शन से खुशबीर सिंह और सिरोही से संयम लोढ़ा शामिल हैं। इसके अलावा इस सूची में कई मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। दूसरी सूची में तीन महिलाओं को भी टिकट मिला है। महिलाओं में नसीम अख्तर, सुशीला डूडी और शकुंतला रावत को टिकट मिला है। ये भी पढ़ें..खड़गे ने PM को लिखा पत्र, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

200 सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस 76 उम्मीदवार किए तय

इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में 76 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं।वइससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी जिसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के नाम शामिल थे। कांग्रेस अब तक 200 में से 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

20 मंत्रियों को मिला टिकट

दोनों सूचियों में अब तक 20 मंत्री मिल चुके हैं। लेकिन शांति धारीवाल, जाहिदा खान समेत कई मंत्रियों के टिकट अभी भी पेंडिंग हैं। हाल ही में धारीवाल के नाम पर पार्टी आलाकमान की ओर से आपत्ति जताए जाने का मामला सामने आया था। वहीं कामा में जाहिदा खान का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में उनका टिकट भी अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)