प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

प्रियंका गांधी ने की घोषणा, यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देगी कांग्रेस

prinyanka

लखनऊः कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की लड़कियां मुझे मिली थी, उनकी बातों को सुनकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। इसका मतलब यह हुआ कि विधानसभा की 403 सीट में से 162 से अधिक सीट पर कांग्रेस महिला उम्मीदवारों को टिकट देगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ये निर्णय बदलाव के लिए हैं। सब बाते करते हैं, महिलाएं ही बदलाव ला सकती हैं। राजनीति में महिलाओं आओ और कंधे से कंधा मिलाओ। सीतापुर में जब मुझे हिरासत में लिया तो दो कांस्टेबल थी। ये निर्णय उनके लिए भी है। हमने आवेदन खोल रखा है। जिसे टिकट चाहिये, वह महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-एलओसी पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी, नरवणे ने सेना को हाई...

उन्होंने कहा कि महिलाओं को जाति और धर्म में बांटा जा रहा है। वे फोर्स नहीं बन पा रही है। 40 प्रतिशत अभी है, अगले चुनाव में 50 भी हो सकता हैं। जो लोग अपनी पत्नी, बहन को लड़ाते है, उनका भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्याशी मिलेगी और उन्हें लड़ाएंगे। महिलाओं को सक्षमता के आधार पर टिकट देंगे। इसमें जाति नहीं देखी जाएगी। सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिये गए है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)