Featured लाइफस्टाइल हेल्थ टॉप न्यूज़

Periods Diet: पीरियड्स के दौरान कैसी हो आपकी डाइट? जानें सिर्फ यहां

periods diet
Periods Diet: पीरियड्स के दौरान लड़कियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार पीरियड्स के समय काफी ज्यादा कमजोरी और थकावट भी होती है। ऐसे में इन दिनों लड़कियों और महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। अपने खान पान पर भी बेहद ध्यान देना जरूरी है, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस दौरान कई लड़कियों और महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग भी होती है, वहीं कुछ लड़कियों के पीरियड्स क्रैम्प्स भी होते हैं जो कभी कभी बर्दाश्त के बाहर होते हैं। लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा ध्यान डाइट को देना चाहिए। ज्यादातर लड़कियों को ये नहीं पता होता है कि इन दिनों क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए।

Periods Diet: कैसी हो आपकी डाइट

पीरियड्स के पहले दिन से लेकर ओवुलेशन फेज तक को फॉलिक्युलर फेज कहा जाता है। इस दौरान एस्ट्रोजन का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है और यूटेरिन लाइन फिर से बनने लगती है। इस दौरान हेल्दी फैट्स खाना चाहिए। इसमें अनार, अलसी, कद्दू और स्प्राउट शामिल हैं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। ये भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test: ‘सर’ जडेजा ने जयसूर्या का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट जगत में मचाई खलबली फॉलिक्युलर फेज के दौरान एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है, तो इसे ओवुलेटरी फेज भी कहा जाता है जो ओवरी में एग बनाती है। इस दौरान प्रेग्नेंसी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस दौरान हरी साग सब्जियों का सेवन बेहद फायदमेंद होता है। आप शलजम, ब्रोकली और पत्ती गोभी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकती हैं। पीरियड्स आने से पहले वाले फेज को ल्यूटिकल फेज कहते हैं। इसका मतलब जब एग फर्टिलाइज होता है। इन दिनों शरीर में कई तरह के बदलाव भी आते है और परेशानियां भी शुरू हो जाती है। सभी महिलाओं में पीरियड्स के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी आ जाती है। ऐसे में इस दौरान अपने खान पान पर बेहद ध्यान देख और आयरन से भरपूर चीजों को खाएं। क्योंकि पीडियड के दौरान काफी ब्लड शरीर से निकलता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)