Featured मनोरंजन

परिणीति ने शेयर किया दो तस्वीरों का कोलाज, कहा-जीवन में बतौर अभिनेत्री एक बार कर बहुत उत्साहित हूं

HS-2021-03-18T164154.323

मुंबईः अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘साइना’ को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था। फिल्म ‘साइना’ इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में साइना के किरदार में परिणीति को काफी तारीफें मिल रही हैं।

वहीं इन सब के बीच अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की है, जिनकी बायोपिक में परिणीति काम कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर साइना के किरदार और गेटअप में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की हैं। इस तस्वीर में परिणीति हू-ब -हू साइना नेहवाल की तरह दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए परिणीति ने लिखा-मैं जीवन में बतौर अभिनेत्री ऐसा एक बार कर बहुत उत्साहित हूं। साइना और परिणीति। परिणीति की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंःबीएलओ बनाने के विरोध में शिक्षकों ने शुरू किया धरना, SDM...

परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘साइना’ में उनके अलावा अभिनेता मानव कौल भी होंगे, जो फिल्म में साइना के कोच पी गोपीचंद का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में मेघना मलिक फिल्म में साइना की माँ का किरदार निभाती नजर आयेंगी। फिल्म ‘साइना’ स्पोर्ट्स पर आधारित परिणीति की पहली फिल्म है। साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं।