मध्य प्रदेश

MP: मुख्य सचिव वीरा राणा को मिला छह माह का विस्तार, 30 सितंबर तक बढ़ाया गया कार्यकाल

MP News
MP News: मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को छह महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वीरा राणा 31 मार्च को रिटायर होने वाली थीं। उन्हें 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक एक्सटेंशन दिया गया है। अब वह अगले 6 महीने यानी 30 सितंबर 2024 तक मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव बनी रहेंगी।

कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया

दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए आदेश जारी कर दिया है। वीरा राणा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 1988 बैच की अधिकारी हैं। यह भी पढ़ें-नीतीश कैबिनेट का विस्तार, रेनू देवी और मंगल पांडे बने मंत्री

31 मार्च को होना था सेवानिवृत्ति

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवा विस्तार की दूसरी अवधि पूरी होने के बाद चुनाव आयोग की सहमति से वीरा राणा को मुख्य सचिव पद का प्रभार दिया गया था। उन्हें वरिष्ठता के आधार पर मुख्य सचिव बनाया गया था। वह राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। उन्हें 31 मार्च को रिटायर होना था लेकिन अब उनकी सेवाएं छह महीने के लिए बढ़ा दी गई हैं। उनका कार्यकाल अब 30 सितंबर 2024 तक रहेगा। अब वीरा राणा के कार्यकाल में ही लोकसभा चुनाव होंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)