Featured दुनिया

यूरोप और अमेरिका में ‘मलिक’ ने मचाया हाहाकार, करोड़ों लोग हुए प्रभावित

strom

लंदनः यूरोप और अमेरिका में बर्फीला तूफान मुसीबत बन गया है। इस कारण करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। कई देशों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है। बड़ी संख्या में मकान व कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस बर्फीले तूफान को ‘मलिक’ नाम दिया गया है। इस बर्फीले तूफान की शुरुआत ब्रिटेन से हुई। ब्रिटेन में तूफान के कारण बड़ी संख्या में पेड़ और मकान गिरे हैं। तमाम कारें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

पेड़ गिरने से ब्रिटेन के उत्तरी हिस्से में स्थित स्टैफोर्डशायर में नौ साल का एक बच्चा और 60 साल की महिला की जान चली गई। ब्रिटेन के बाद तूफान ने नॉर्डिक क्षेत्र और उत्तरी जर्मनी में संपत्ति के साथ परिवहन के साधनों को निशाना बनाया। इस तूफान के कारण स्कॉटलैंड में यातायात बाधित हो गया और हजारों मकानों में बिजली गुल हो गयी। तूफान के चलते डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन में तेज हवा के साथ भारी बारिश और बर्फबारी भी हुई।

यह भी पढ़ेः अखिलेश यादव को चुनौती देने मैदान में उतरे एसपी सिंह बघेल, रह चुके हैं मुलायम के सुरक्षा अधिकारी

डेनमार्क में तो कई पुलों को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा। यहां 78 साल की एक महिला की मौत हो गई। जर्मनी में तूफान की वजह से बिलबोर्ड के नीचे आए एक व्यक्ति की जान चली गई। यूरोप के अलावा इस बर्फीले तूफान ने न्यूयार्क, बोस्टन सहित अमेरिका के कई इलाकों को भी अपनी चपेट में लिया है। इस कारण सात करोड़ से अधिक लोग बिना बिजली रहने को मजबूर हैं। यातायात ठप हो गया है और तमाम उड़ानें रद करनी पड़ी हैं। कई राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा भी हो गयी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)