Featured महाराष्ट्र राजनीति

शिवसेना में बड़ी बगावत? मंत्री एकनाथ शिंदे ने फूंका बगावत का बिगुल

Maharashtra-Shiv-Sena

सूरतः शिवसेना के कम से कम 25 विधायक गुजरात के सूरत के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि वे महाविकास अघाड़ी सरकार से नाखुश हैं। सूत्रों ने बताया कि पहले 11 कमरे ली मेरिडियन होटल में बुक किए गए और सोमवार को रात करीब साढ़े नौ बजे से रात 10 बजे तक 11 विधायक सूरत पहुंचे और होटल में चेकिंग की। महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में दूसरा बड़ा दल मंगलवार को करीब 1.30 बजे 14 विधायकों के साथ सूरत पहुंचा।

ये भी तेंलगानाः भाजपा विधायक टी. राजा कोरोना संक्रमित, प्रदेश में सक्रिय मामले दो हजार के पार

सूत्रों ने कहा कि होटल की बुकिंग मुंबई से की गई थी। गुजरात के भाजपा नेताओं को देर रात सूचित किया गया था। सभी विधायकों के होटल में पहुंचने के बाद सूरत पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया। निर्देश मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी. पाटिल मंगलवार सुबह तक सूरत में थे। सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके करीबी एकनाथ और पाटिल के बीच किसी भी मुलाकात से इनकार कर रहे हैं। पाटिल मंगलवार सुबह गांधीनगर में अपने निर्धारित योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे अहमदाबाद पहुंचे।

वहीं पार्टी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनसे संपर्क हो गया है। पार्टी के एक नेता ने इससे पहले कहा था कि शिवसेना के कुछ विधायकों तथा शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार से झटका लगा था। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए के घटक हैं।

राउत ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है। राउत ने कहा, ‘‘एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है।’’ हालांकि, राउत ने शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी. पाटिल मंगलवार सुबह तक सूरत में थे। सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके करीबी एकनाथ और पाटिल के बीच किसी भी मुलाकात से इनकार कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)