उत्तर प्रदेश राजनीति

सीएम योगी बोले- मोदी के हाथों में आज सुरक्षित है राष्ट्र

CM Yogi said Today the nation is safe

आंवलाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत मोदी के हाथों में सुरक्षित है। 2014 से पहले ऐसा नहीं था।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज आतंकवाद और नक्सलवाद का समाधान हो गया है। अब कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता फिरता है। ये वही भारत है लेकिन आज एम्स बन रहे हैं, हाईवे बन रहे हैं, स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है, गैस कनेक्शन निःशुल्क दिये गये। होली और दीपावली पर गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

विपक्ष पर बोला हमला

जनता से कहा कि वे सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों से पूछें। जनता ने उन्हें लंबे समय तक सत्ता में रहने का मौका दिया, उन्होंने क्या किया? योगी ने कहा कि देश के लिए सुरक्षा संकट कौन पैदा कर रहा है, देश के अन्नदाता किसान की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन है। तुष्टिकरण का दोषी कौन? 2014 से पहले लोग पलायन करते थे। क्या कांग्रेस इसका जवाब दे पाएगी? कांग्रेस, सपा और बसपा दशकों तक शासन करने के बाद भी आस्था से खिलवाड़ करती रहीं। अब जब वे सत्ता से दूर हैं तो जल बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं। माफिया की मौत पर सपा के लोग आंसू बहाते हैं।

यह भी पढ़ेंः-WhatsApp पर पसंदीदा चैट तक पहुंच होगी आसान, नए फीचर की टेस्टिंग जारी

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पूरे परिवार को हर चीज की जरूरत है। भाजपा सरकार में माफियाओं की खैर नहीं है। सपा और बसपा सरकार में जिस माफिया के इशारे पर पूरा सिस्टम चलता था, वह आज थर-थर कांप रहा है। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले नहीं चाहते। गरीबों और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करने वाली सरकार की जरूरत नहीं है। इसीलिए मैं यहां आया हूं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)