राजस्थान

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

CM Kejriwal arrested

जयपुरः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आक्रोशित आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जयपुर भी बीजेपी प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकार्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गये। साथ ही पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

AAP ने भाजपा पर लगाएं गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले वह जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। इसीलिए उन्होंने देश के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है। जिसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें..मैंने दो बार पत्र लिखा… ‘केजरीवलाल की हालत से दुखी नहीं’, दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे

उन्होंने बताया कि आज हम भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के बाहर गांधीवादी तरीके से इसका विरोध करने आये थे। लेकिन राजस्थान की बीजेपी सरकार के दबाव में पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया है। अब ये बात राजस्थान और देश की जनता समझ चुकी है। हम न दबेंगे, न झुकेंगे। बल्कि हम बीजेपी को सबक सिखाकर ही दम लेंगे।

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज्योति नगर स्थित कार्यालय से बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी मुख्यालय की ओर जाने से रोकने की कोशिश की। लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और दोपहर 1 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)