विशेष Featured आस्था

करवा चौथ व्रत 2021: यहां देखें आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानें शुभ मुहूर्त

chand

नई दिल्लीः सुहाग पर्व ‘करवा चौथ’ इस बार 24 अक्टूबर यानी आज मनाया जाएगा है। कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय समेत चंद्रमा की पूजा की जाती है। करवा चौथ पर परिवार की महिलाएं दिन भर भूखी प्यासी रह कर गणेश और चौथ माता की कथा सुनेगी और चौथ माता की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगी।

ये भी पढ़ें..बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या व मंदिर तोड़े जाने के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन

इस दौरान चौथ माता की ज्योत देखकर आरती कर पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों पारण किया जाता है। तभी यह व्रत पूर्ण माना जाता है। हालांकि चांद दिखने का समय हर जगह के लिए अलग-अलग होता है। कहीं कुछ समय पहले चांद दिखाई देने लगता है, तो कहीं पर थोड़ा इंतजार भी कराता है। तो आइए जानते हैं किस शहर में कितने बजे दिखाई देगा चांद….

करवा चौथ चंद्र अर्घ्य का समय-

• कोलकाता 07 बजकर 36 मिनट
• पटना 07 बजकर 42 मिनट
• गोरखपुर 07 बजकर 47 मिनट
• लखनऊ 07 बजकर 56 मिनट
• बरेली 07 बजकर 59 मिनट
• मुंबई 08 बजकर 47 मिनट
• बेंगलुरु 08 बजकर 39 मिनट
• मेरठ 08 बजकर 05 मिनट
• अलीगढ़ 08 बजकर 06 मिनट
• आगरा 08 बजकर 07 मिनट
• नोएडा 08 बजकर 07 मिनट
• दिल्ली 08 बजकर 08 मिनट
• मथुरा 08 बजकर 08 मिनट
• जयपुर 08 बजकर 17 मिनट
• देहरादून 8 बजे 15

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

करवा चौथ रविवार, अक्टूबर 24, 2021 को
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 24, 2021 को 03:01 एएम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – अक्टूबर 25, 2021 को 05:43 एएम बजे

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)