उत्तर प्रदेश

लखनऊ क्षेत्र के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने कैलाश यादव

Kailash-Yadav

लखनऊः राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के लखनऊ क्षेत्र का अध्यक्ष कैलाश यादव का चुना गया है। कैलाश यादव लखनऊ क्षेत्र के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। गोखले मार्ग स्थित सहयोग सदन में संपन्न हुए चुनाव में लखनऊ क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि संगठन के सदस्यों के हित में हमेशा निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा।

ये भी पढ़ें..जम्मू-कश्मीरः सेना के एक और जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

साथी सदस्यों की क्षेत्रीय समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निवारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजीकरण की समस्या के खिलाफ लखनऊ क्षेत्र की टीम जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। इसके अलावा लखनऊ क्षेत्र की कार्यकारिणी में हरि दीपक यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयपाल उपाध्यक्ष, वीके सिंह सचिव, मुकेश कुमार भारती संगठन सचिव, सुनील कुमार पाल प्रचार सचिव, उमेश कुमार यादव वित्त सचिव और शभुनाथ लेखा निरीक्षक चुने गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)