देश Featured

बिरसा मुंडा कारागार में कैदी की मौत की होगी जांच, हत्या के मामले में 10 साल से काट रहा था सजा

Prisoners are using phones in jail, 42 mobiles running from the same sim
birsa-jail रांची: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी लालू महतो उर्फ किशुन महतो की मौत की न्यायिक जांच होगी। रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, सीजेएम के आदेश की काॅपी रांची एसएसपी को भी भेज दी गई है। कैदी की मौत की न्यायिक जांच रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी करेंगे। मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जल्द से जल्द जांच पूरी करने व रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। ये भी पढ़ें..SET 2023 : 1.35 लाख छात्र देंगे राज्य पात्रता परीक्षा, पहली बार सेंट्रल माॅनिटरिंग सिस्टम से रखी जाएगी नजर विदित है कि साल 2016 में हत्या के मामले में लालू महतो उर्फ किशुन महतो को दोषी करार दिया गया था। करीब 10 साल से वह बिरसा मुंडा कारागार में हत्या के जुर्म में सजा काट रहा था। दूसरी ओर, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हुई मौतों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रिपोर्ट मांगी है। पहला मामला विचाराधीन कैदी बाबू जन सिंह की मौत व दूसरा मामला विचाराधीन कैदी दीनानाथ सिंह की न्यायिक हिरासत में हुई मौत का है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)