मध्य प्रदेश

MP में भी स्थापित हो इसरो का केंद्र, बोले सीएम मोहन यादव

mohan-yadav-new-cm- mp
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में इसरो केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया है। प्रदेश में इसरो का केन्द्र भी खुले, इस संबंध में प्रयास किये जायेंगे। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में वैज्ञानिक युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनेक संभावनाएँ छिपी हुई हैं। तीर्थ उज्जयिनी में एक अलग ही आनंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मांड को कोई नहीं जान सकता। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है और यह पर्व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "हमारे पर्व और त्योहारों में कई रोचक बातें छिपी हैं। मोक्ष देने वाले नगरों में उज्जयिनी का भी अपना महत्व है।" यह भी पढ़ें-अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा जारी रहने की संभावना, IMD ने जताई आशंका डॉ. यादव ने कहा कि जल्द ही उज्जैन में मंगलवार के लिये वैदिक घंटाघर बनाया जायेगा। युवा संवाद कार्यक्रम में इसरो-हैदराबाद के निदेशक डॉ. प्रकाश चौहान ने कहा कि हमारे समाज को आगे बढ़ाने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का बड़ा योगदान है। आज उज्जैन आकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद हुआ और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)