Featured दिल्ली क्राइम टॉप न्यूज़

कंझावला केस में छठी गिरफ्तारी, अंजलि को 12 KM घसीटने वाली कार का मालिक आशुतोष अरेस्ट

Kanjhawala-case

नई दिल्लीः दिल्ली के कंझावला केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने अंजलि केस में छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। सातवें आरोपित अंकुश खन्ना की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार जिस कार से वारदात को अंजाम दिया गया, वह आशुतोष की थी। आशुतोष की ही बलेनो कार अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और उसे 12 किमी तक घसीटा गया था। इतना ही नहीं उसी ने अमित को गाड़ी दी थी, लेकिन वह यह बात पुलिस से छिपा रहा था। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने दी।

ये भी पढ़ें..कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल में धर्मांतरण बढ़ा, रोकने के लिए नहीं उठाया कोई कदम : भाजपा

एक दिन पहले ही अंजलि केस में पुलिस ने बताया था कि मामले में 5 नहीं 7 आरोपी हैं। यानी पुलिस ने दो नए आरोपी आशुतोष और अंकुश खन्ना का नाम जोड़ा था। अब पुलिस ने आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हादसे के वक्त आशुतोष कार में मौजूद नहीं था। सातवें आरोपित अंकुश खन्ना की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि कार दीपक नहीं अमित चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, अमित पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। ऐसे में अंकुश खन्ना ने ही दीपक को सलाह दी थी कि वह पुलिस के सामने कहे कि वही कार चला रहा था।

दरअसल पुलिस ने वारदात के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है। एफआईआर के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे रात की है। पांच आरोपियों में से दो दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने शनिवार (31 दिसम्बर) को शाम करीब सात बजे अपने दोस्त आशुतोष से कार ली थी।

विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि अमित ने ही आशुतोष से कार उधार ली थी। उन्होंने कहा, अंकुश खन्ना अमित का भाई है और घटना के समय अमित कार चला रहा था। अंकुश और आशुतोष दोनों ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है। अंकुश ने अपने भाई को बचाने के लिए दीपक से कहा कि वह पुलिस को बताए कि वह कार चला रहा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)