Featured राजस्थान

Holi 2024: कैसे बनता है होली में खेले जाने वाला रंग बिरंगा गुलाल

holi-ke-rang
Holi 2024: होली के त्यौहार को लेकर जगह-जगह धूम मची है। होली आने के कुछ दिनों पहले ही रंगों के बाजार सजने लग गए। लोगों की होली खेलने के लिए पहली पसंद गुलाल होती है। अभी बाजार में लाल, हरा, गुलाबी, पीला, जामुनी और अन्स कई रंगों में गुलाल मिल रहा है। लोग कलर की बजाए गुलाल होली खेलना पसंद कर रही है और इन दिनों जयपुर शहर में गुलाल की खपत काफी मात्रा में हो रही है। जिसे देख गुलाल बनाने वाले व्यापारियों की उम्मीद है कि, इस बार भी इस होली पर करोड़ों रुपये का व्यापार होगा।

फैक्ट्री कर्मचारी ने दी जानकारी  

फैक्ट्री कर्मचारी अरविंद सैनी ने बताया कि, गुलाल बनाने के लिए पहले अरारोट के चूर्ण में रंग मिलाया जाता है। कुछ समय बाद इसमें सेंट का प्रयोग किया जाता है। स्ट्रॉस गुलाल यानी अरारोट के चूर्ण से बना गुलाल बहुत ही मुलायम होता है। सफेद रंग के अरारोट के चूर्ण में रंग मिलाकर उसे मशीनों से पीसा जाता है। पीसने से पाउडर में रंग मिल जाता है और उसकी कोमलता भी बढ़ जाती है। पुराने समय में सभी काम हाथों से होता था। आज भी कुछ दुकानें है जहां पर कारीगर आज भी हाथों से गुलाल बनाते है। holi-colors  ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 : तृप्ति डिमरी ने ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर कही ये बात

मशीनों से बनाये जाते है रंग बिरंगे गुलाल 

बता दें, बदलते दौर में गुलाल बनाने में मशीनों का उपयोग किया जाता है। अरारोट के पाउडर में रंग डालकर मशीन में डालकर गुलाल बनाया जाता है ताकि रंग पाउडर में मिल जाए। इस दौरान पाउडर गीला हो जाता है जिसके बाद उसे सुखाया जाता है। इसके बाद इसे फिर से मशीन में डालकर पीस लिया जाता है, जिससे गुलाल नरम रहता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)