बिहार राजस्थान

Holi 2024: होली के रंग में रंगे फारसिबगंज विधायक,राजस्थान के कलाकारों ने मचाई घूम

farsibganj-vidhayak
Holi 2024: रंगों के पर्व होली की खुमारी लोगों के सर चढ़कर बोलने लगी है। वहीं होली से पहले होलियाना मूड में लोग आ गए हैं। रंगों के इस त्यौहार को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

होली के रंग में रंगे फारसिबगंज विधायक 

होली की रंगों की रंगीनियत में सराबोर होने का दौर भी शुरू हो चुका है। विभिन्न सामाजिक और जातीय संगठन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन कर होली के गीतों पर थिरकने का दौरा शुरू है। इसी कड़ी में फारबिसगंज में सकल मारवाड़ी समाज की ओर से तेरापंथ भवन में होलीकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मारवाड़ी समाज के जैन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज और ब्राह्मण समाज के लोगों ने शिरकत की और होलीकोत्सव में जमकर एंजॉय किया।

राजस्थान से आए कलाकारों ने मचाई धूम 

राजस्थान से आए कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि, मानों फारबिसगंज में ही राजस्थान उतर आया हो। राजस्थानी संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के लोगों ने जमकर होली की मस्ती का मजा लिया। रंग अबीर और गुलाल लगाकर राजस्थानी गानों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी ने भी भाग लिया और राग के फाग के बीच उन्होंने भी लोगों के साथ होली गीत पर झूमें। ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: सिर्फ सवा घंटे रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, इतने बजे से मंडराने लगेगा भद्रा का साया बच्चे,बूढ़े,युवा सभी होली के मूड में नजर आए। विधायक ने मारवाड़ी समाज की ओर से होलीकोत्सव की बड़ाई की और कहा कि, दूसरे समाज के लोगों को भी इससे सिख लेने की वकालत की। कार्यक्रम में राजस्थान से आए कलाकारों ने मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान लजीज पकवानों का भी मौजूद लोगों ने स्वाद चखा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)