देश Featured

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर सिविल कोर्ट में लगी प्रदर्शनी, दी जा रही जानकारी

national-legal-service-day_compressed

लोहरदगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को लोहरदगा सिविल कोर्ट के प्रांगण में तथा विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विधिक सेवा द्वारा किए जा रहे कार्यों से लोगों को अवगत कराना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डालसा के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र बहादुर पाल ने बताया कि दिनांक 9 नवंबर 1995 को आज के ही दिन विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम 1987 प्रभाव में आया था, इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें..युवाओं को जागरुक करने के लिए निकाली साइकिल रैली, वोटर लिस्ट...

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा जिले में विधिक जागरूकता का कार्यक्रम चलाती रहती है। साथ ही नालसा नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर लोक अदालतों का आयोजन, मध्यस्थ के माध्यम से वादों का निपटारा, विभिन्न कानूनों पर शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्यक्रम कराती है। साथ ही निर्धन लोगों को मुकदमा लड़ने के लिए निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराती है। पीड़ित पक्ष को सरकार द्वारा मुआवजा दिलवाने का भी कार्य डालसा द्वारा किया जाता है। डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि नालसा नई दिल्ली के निर्देश पर 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक कई कार्यक्रम लोहरदगा जेल एवं विभिन्न प्रखंडों में चलाए जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)