प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

कोरोना संक्रमित विजय कश्यप का निधन, मंत्रिमंडल की बैठक में पारित हुआ शोक प्रस्ताव

HS-2021-05-19T123947.035

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ एवं नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में बीती देर रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमित विजय कश्यप का 15 दिनों से उपचार चल रहा था। राज्यमंत्री विजय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री स्वाति सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित तमाम हस्तियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर आए विजय कश्यप को उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ एवं नियंत्रण राज्यमंत्री बनाया गया था। वह अपने कार्य कुशलता के लिए जाने जाते थे। वहीं राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने बुधवार को शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपने साथी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमंडल ने कहा कि उनका स्वभाव विनम्र था। वे एक कुशल राजनेता के साथ ही प्रशासक भी थे। उनका निधन परिवार के साथ ही प्रदेश की अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वे एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे।

यह भी पढ़ेंःकेजरीवाल के कोविड वेरिएंट वाले बयान से नाराज हुआ ये देश,...

प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। वहीं, राज्य मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद बीते 29 अप्रैल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार रात 10 बजे के करीब निधन हो गया। वे मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और योगी सरकार में राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री थे। उन्होंने कोरोना की वैक्सीन भी लगवाई थी।