देश Featured

Cyclone Mocha: तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'मोका', बांग्लादेश के और करीब पहुंचा

cyclone-mocha कोलकाताः बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'मोका' (Cyclone Mocha) और खतरनाक हो गया है। आज रात को यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। शनिवार सुबह पांच बजे चक्रवात आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत से दूर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के सितवे तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। वर्तमान में यह पोर्ट ब्लेयर से 565 किमी उत्तर-पश्चिम में और कॉक्स बाजार, बांग्लादेश से 760 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। यह म्यांमार के तट से 690 किमी दक्षिण पश्चिम में है। मौसम विभाग ने बताया कि यह रविवार दोपहर बाद 150 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों में लैंडफाल करेगा। इससे जान-माल के भारी नुकसान की आशंका है। पश्चिम बंगाल के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ये भी पढ़ें..Mother’s Day 2023: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, जानें पहली बार कब और कहां मनाया गया यह दिन इसलिए सतर्कता बरतते हुए इन राज्यों में एसडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। इधर चक्रवात (Cyclone Mocha) के प्रभाव के बावजूद पश्चिम बंगाल के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोलकाता के अलावा हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर के साथी पुरुलिया बांकुरा में तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

जानें कैसे पड़ा मोका नाम ?

इस शक्तिशाली तूफान को 'मोका' नाम मध्य पूर्व एशिया के देश यमन ने दिया है। मोका यमन का एक शहर है, जिसे मोखा के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपने कॉफी व्यापार के लिए जाना जाता है। 'मोका कॉफी' का नाम भी इसी के नाम पर रखा गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)