Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Colorful Cauliflower: सेहत के लिए बेहद लाभदायक है रंगीन फूलगोभी, पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

health3
Colorful Cauliflower: रंगीन फूलगोभी अधिक आमदनी के साथ ही सेहत के गुणों का खजाना है। यह जानकारी सोमवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कल्याणपुर स्थित सब्जी अनुभाग अध्यक्ष डॉ राम बटुक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सब्जी प्रक्षेत्र पर रंगीन फूलगोभियों (Colorful Cauliflower) के परीक्षण सफलतापूर्वक संपादित कराए गए हैं।

सेहत के लिए लाभकारी है Colorful Cauliflower

रंगीन फूलगोभी स्वाद ही नहीं अधिक आय व सेहत के लिए भी लाभकारी है। रंगीन गोभियों में कैरोटिनाईड, फ्लेवोनॉयड, स्कार्बिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी एवं जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। रंगीन फूलगोभी में कैरोटीना प्रजाति की फूलगोभी पीले रंग की होती है तथा यह आंखों के लिए काफी लाभकारी है। वेलेंटीना प्रजाति बैंगनी रंग की फूलगोभी होती है। यह प्रजातियां 60 से 65 दिनों में परिपक्व हो जाती है। Sakat Chauth 2024: सकट चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मूल्य सामान्य फूलगोभी से अधिक 

डॉक्टर राम बटुक सिंह ने बताया कि, इनके उगाने की विधि सामान फूलगोभी की ही भांति है। किसानों को सलाह दी है कि, यह रंगीन फूलगोभी के बीज की मात्रा 200 से 350 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से होती है। 20 से 25 दिन की पौध की रोपाई कर देनी चाहिए। इसकी खेती सामान्य जलवायु में आसानी से की जा रही है। ये आमदनी की दृष्टि से रंगीन फूलगोभी कृषकों के लिए अधिक लाभकारी है, क्योंकि रंगीन फूलगोभी का बाजार एवं मूल्य सामान्य फूलगोभी से अधिक रहता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)