प्रदेश महाराष्ट्र

देश की ऐतिहासिक विरासत को संवारेगी महाराष्ट्र सरकारः सीएम एकनाथ शिंदे

cm-shinde मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कहा कि उनकी सरकार ‘मेरी मिट्टी-मेरा देश’ (Meri Mitti Mera Desh) अभियान से देश की ऐतिहासिक विरासत को संवारने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्रता के स्वर्णिम क्षण का अनुभव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) बुधवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे। एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कहा कि महात्मा गांधी ने यहीं से अंग्रेजों को ‘भारत छोड़ो’ का नारा दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन को आजादी के दिनों में 'ऑपरेशन जीरो आवर' से दबाने की कोशिश की गयी, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ा। बड़े नेताओं के गिरफ्तारी से आम लोगों ने इस आंदोलन को अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिव छत्रपतियों की विरासत है। इसके साथ ही महाराष्ट्र ने देश को बड़ी संख्या में संत, समाज सुधारक और क्रांतिकारी भी दिये हैं। ये भी पढ़ें..राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, बताया – ये खानदानी लक्षण…

शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन: देवेंद्र फडणवीस

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 9 अगस्त स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। हमने इस स्थान पर शहीदों को याद करके, पौधरोपण करके, राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर और अपनी मिट्टी को श्रद्धांजलि देकर शुरुआत की है। आने वाले समय में हम इन पंचप्रणों के माध्यम से एक नागरिक के रूप में देश को विकसित करने के अपने सपनों को जरूर पूरा करेंगे।

देशभक्ति की यह लौ जलती रहेगी : अजित पवार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि देश की आजादी के लिए लोगों का आंदोलन अगस्त क्रांति मैदान से शुरू हुआ था। इन स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों ने देश के लिए बलिदान दिया। देशभक्ति और विकास की यह लौ जलती रहेगी और हम सभी को इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, मुंबई उपनगर संरक्षक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मुख्य सचिव मनोज सौनिक, विधायक मनीषा कायंदे, विधायक आशीष शेलार, विधायक यामिनी जाधव, विधायक सदा सरवणकर, मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल उपस्थित थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)